Motion in straight line | distance displacement speed velocity

Motion in straight line

इस लेख में हम motion in a straight line सरल  रेखा में गति के बारे में अध्ययन करेंगे हमारे चारों और ऐसे बहुत से उदाहरण होते है जिसमे वस्तु एक motion in a straight line में होती है। 

Concept of Point Object (बिन्दुवत वस्तु):-

हम दैनिक जीवन में देखते हैं कि बहुत सी छोटी एवं बड़ी वस्तु गति करती है यदि कोई वस्तु (Object)  बहुत लंबे रास्ते तक गति करती है तो हम वस्तु की लंबाई को रास्ते की लंबाई के सापेक्ष नगण्य neglect  मान सकते हैं जैसे कि रेल की पटरी जोकि कई किलोमीटर लंबी होती है उसके सामने  रेल को एक बिंदु point object मान सकते हैं।

 अतः यदि कोई वस्तु तय की गई लंबाई के सापेक्ष बहुत छोटी है तो उसे हम बिंदुवत मान सकते हैं और यहीं से  बिंदुवस्तु की अविधारणा Concept of point object का जन्म हुआ।



Frame of reference (निर्देश तंत्र):-

 एक निर्देश तंत्र Frame of reference वह निर्देशक निकाय Coordinate system है जिसके सापेक्ष वस्तु की स्थिति तथा गति के बारे में समझाया जा सकता है। अलग अलग निर्देश तंत्र के सापेक्ष किसी वस्तु की गति अलग अलग हो सकती है।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
यह भी पढ़े


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖



              उदाहरण के लिए माना एक व्यक्ति चलती बस के अंदर बैठा है तथा वह एक गेंद को बस के अंदर से बाहर फेकता  है तो बस में बैठे व्यक्ति को गेंद ऊर्ध्वाधर सरल straight downward रेखा में नीचे गिरती हुई दिखाई देगी जबकि सड़क में खड़े व्यक्ति को यही गेंद परवलय पथ parabola path में गिरती हुई दिखाई देगी क्योंकि दोनों ही व्यक्ति अलग अलग निर्देश तंत्र frame of reference  में स्थित है अतः गेंद का पथ अलग-अलग निर्देश तंत्र में भिन्न-भिन्न प्रतीत होता है ।

दूरी distance:-

किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय किए गए पथ की वास्तविक लंबाई Actual length को दूरी कहते हैं।
The actual length cover by an object is known as distance. अतः जब हम बात कर रहे हैं वास्तविक पथ की लंबाई की तो इसका मतलब है की रास्ता किसी भी दिशा में हो सकता है अतः दूरी एक अदिश राशि है।
Click This- यह भी पढ़ें

वेक्टर परिभाषा in hindi



Displacement विस्थापन:-

 किसी वस्तु की प्रारंभिक व अंतिम बिंदु के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं the shortest distance between two point Is known as displacement.
 न्यूनतम दूरी हमेशा एक सीधी रेखा होती है एवं सीधी रेखा में हमेशा एक दिशा होती है इसका अर्थ है कि विस्थापन एक सदिश राशि vector है जिसमें की कोई दिशा direction है।

              विस्थापन में बताया गया है कि दो बिंदुओं के बीच की न्यूनतम दूरी अतः न्यूनतम दूरी किन्ही दो बिंदुओं के बीच की कम से कम शून्य हो सकती अतः विस्थापन शून्य भी हो सकता है जबकि दूरी जो कभी शून्य नहीं हो सकती है।



Speed चाल:-

किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को वस्तु की चाल कहते हैं, दूसरे शब्दों में दूरी परिवर्तन की समय दर को चाल कहते हैं। x = v/t
जिस प्रकार दूरी एक अदिश राशि तो चाल भी एक अदिश राशि ही होगी।

वेग Velocity:-

 किसी वस्तु के प्रति एकांक समय में तय किए गए विस्थापन को वेग कहते हैं।
जिस प्रकार विस्थापन एक सदिश राशि है ठीक उसी प्रकार वेग भी एक सदिश राशि ही है अगर बात करें इनके मात्रक की तो दूरी एवं विस्थापन का मात्रक मीटर है एवं वेग तथा चाल का मात्रक m/s है
Motion in straight line in hindi, distance displacement speed velocity
Motion in straight line

Average velocity औसत वेग:-कुल समय में तय किए गए कुल विस्थापन को वेग कहते हैं।

तात्कालिक वेग Instantaneous velocity:- किसी छोटे सूक्ष्म समय में तय किए गए वेग को तात्कालिक वेग कहते हैं।


सरल रेखा में  समन्धित FAQ : Motion in straight line FAQ

1. How do you calculate linear motion ?
सरल रेखा में नियत त्वरण से गति करती वस्तु के दो बिंदुओं के बीच की दूरी को विस्थापन कहते हैं S = Displacement . वस्तु का प्रारम्भिक वेग Initial velocity एवं अंतिम वेग Final velocity ज्ञात कर लेते है तथा इस दौरान का समय माप लेते हैं।


2. What are some examples of linear motion ?


  • एक समान चाल से चलती रेलगाड़ी। 
  • बन्दूक से निकली हुई गोली। 
  • परेड करते हुए सैनिक। 
  • छत से गिरती होई गेंद। 

3. What is motion of a body ?

कोइ वस्तु गति की अवस्था में कहलाती है यदि वह समय के साथ स्तिथि में परिवर्तन करती है, अर्थात यदि वस्तु की दूरी, विस्थापन, चाल, वेग, एवं त्वरण  ज्ञात किया जा सकता हो। 


4. What is uniform motion in a straight line ?
यदि कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान दूरी तय करती है तो उसे Uniform motion एकसमान गति कहते हैं अथवा नियत वेग से गति करती हुई वस्तु को भी एकसमान गति की अवस्था में कहते हैं। 




           अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगती है तो हमें Comment में जरूर बताएं एवं इस post को अपने दोस्तों तक जरूर Share करें।

Post a Comment