Graphical Representation of motion,x-t and v-t graph

Graphical Representation of uniform motion ( एक समान गति का ग्राफीय प्रदर्शन ):-

   ग्राफीय प्रदर्शन से पहले यह समझ लेते हैं कि एक समान गति क्या होती है अगर कोई वस्तु एक सरल रेखा में गति करती है तथा उसका वेग नियत होता है तो उस गति को एक समान गति कहते हैं। इससे पहले वाले
Article में हमने Motion in straight line के बारे में बताया है जिसमें विंदुवत वस्तु (point of object) तथा निर्देश तंत्र(frame of reference) के बारे में जानकारी दी गई है।

    एक समान गति के ग्राफीय प्रदर्शन को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है जो कि निम्न प्रकार है

स्थिति समय ग्राफ (Position- Time Graph)


(1). स्थिर पिंड का स्थिति समय ग्राफ (if object is stationary):-

यदि कोई वस्तु स्थिर है तो इसका मतलब है कि इसकी स्थिति समय के साथ नहीं बदलती है अतः इसका ग्राफ एक सरल रेखा की रूप का आएगा।

Click here- यह भी पढ़े


(2). यदि वस्तु स्थिर नहीं है (if object is not stationary) :-

यदि वस्तु एक सरल रेखा में चलती है तो उसकी स्थिति और समय ग्राफ नीचे graph में प्रदर्शित किया गया है इस चित्र में हम देखते हैं यदि वस्तु सरल रेखा में चलती है तो उसका स्थिति समय ग्राफ एक सीधी रेखा के रूप में प्राप्त होता है तथा इस रेखा की ढाल वस्तु के वेग को प्रकट करती है क्योंकि वेग =  विस्थापन/ समय (v=s/t)


Graphical Repersentation of motion | position time graph, velocity time graph, uniform and non uniform motion
Graphical Repersentation of motion

यह भी पढ़ें - गति के प्रकार

वेग समय ग्राफ (Velocity time graph):-

वस्तु का वेग व समय के बीच खींचा गया ग्राफ वेग समय ग्राफ कहलाता है यदि कोई वस्तु एक समान गति करती है अर्थात उसका वेग एक समान है तो उसका वेग नियत होगा जबकि समय बढ़ता जाता है अतः वस्तु का वेग समय ग्राफ समय अक्ष के समांतर (parallel)  सरल रेखा के रूप में प्राप्त होगा।

        यदि वेग समय ग्राफ द्वारा घिरा गया क्षेत्रफल ज्ञात किया जाए तो यह दूरी अथवा विस्थापन के बराबर होता है अतः हम वेग समय ग्राफ से दूरी एवं विस्थापन ज्ञात कर सकते हैं जबकि स्थिति समय ग्राफ से वस्तु का वेग ज्ञात किया जा सकता है।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
यह भी पढ़े


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖



          अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगती है तो हमें Comment में जरूर बताएं एवं इस post को अपने दोस्तों तक जरूर Share करें।

2 Comments

Post a Comment